गढ़वा, जुलाई 15 -- मझिआंव। थानांतर्गत पुरहे गांव के गवरवा टोला निवासी संतोष रजवार की 20 वर्षीया पत्नी प्रभा देवी की मौत के मामले में उसके पिता बरडीहा थाना के सुखनदी गांव निवासी शंभू रजवार ने मृतका के ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। आरोपियों में मृतका प्रभा के पति संतोष रजवार, ससुर चुटुर रजवार, सास कमला देवी, विवाहिता ननद गुड़िया देवी, संगीता देवी, रीमा देवी शामिल हैं। आरोप लगाया कि सभी ने गला घोंटकर बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए उसे आत्महत्या का रूप दिया गया। केस के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर संजय मुंडा ने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.