मैनपुरी, अप्रैल 29 -- थाना क्षेत्र के गांव चढ़रउआ में सोमवार की देर शाम विवाहिता की मौत के मामले में 8 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता की ओर से तहरीर दी गई और दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी, बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया गया है। ग्राम चढ़रउआ निवासी 24 वर्षीय विवाहिता शिवानी पत्नी योगेंद्र शर्मा का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। सीओसिटी संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी अवनीश त्यागी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। उधर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को मृतका के पिता अशोक कुमार निवासी ऊसराहार कला जिला इटावा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री शिवानी की शादी एक वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.