एटा, फरवरी 23 -- अलीगंज, विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में मृतका की मां ने आरोपी दामाद सहित अन्य ससुरालीजनों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। जिला फर्रूखाबाद थाना कंपिल के गांव कादर दादपुर निवासी रजनी पत्नी श्रीनिवास ने कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी दामाद दीपक, ससुर जनवेश, देवर गुरुमीत, सास निवासी अकबरपुर कोट ने दहेज की खातिर बेटी का उत्पीड़न करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार को ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर बेटी की ससुराल पहुंचे। कमरे में बेटी का शव पड़ा मिला। कोतवाली अलीगंज पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई...