सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। शास्तीनगर में विवाहिता की मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन के के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर को कोतवाली पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। कमरे में खून फैला हुआ था। मिश्रिख के बलियापुर निवासी रामकृष्ण ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि बहन अनुरागिना की शादी नौ वर्ष पहले शास्त्रीनगर निवासी अतुल मिश्रा के साथ हुई थी। अतुल जुआ खेलने का आदी है। अनुरागिनी के मना करने पर पति अतुल, सास विमला मिश्रा व नंदे अक्सर उसकी पिटाई कर देती थी। मंगलवार को अतुल ने सूचना दी की अनुरागिनी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंचे तो अनुरागिनी का शव फंदे से लटका हुआ था। सिर से खून बह रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.