गंगापार, जनवरी 7 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित किराए के मकान में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि नामजद सास अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 17 दिसंबर बुधवार को रानीगंज में किराए के मकान में रह रही आरती सिंह (पत्नी दीपक सिंह) का शव कमरे के फर्श पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के गले में साड़ी का फंदा होने का गहरा निशान मिला था। घटना के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए थे। मृतका के पिता गुलाब सिंह की तहरीर पर शंकरगढ़ पुलिस ने पति दीपक सिंह, सास और ससुर राकेश सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किय...