लखनऊ, फरवरी 11 -- भदेसुवा गांव में दूध कारोबारी की पत्नी ललिता का शव मंगलवार की सुबह घर के कमरें में साड़ी के सहारे संदिग्ध हालात में लटकता मिला था। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मृतका के पति व ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कृष्णानगर के गंगाखेड़ा में रहने वाली ललिता का विवाह भदेसुवा में रहने वाले राम मिलन के साथ 12 मई 2019 को हुआ था। मंगलवार को उसका शव कमरें में साड़ी के सहारे छत में लगे कुंडे से लटकता हुआ मिला था। मृतका के भाई मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि पति व ननद शान्ती कुमारी, मालती, कान्ती दहेज में स्कार्पियों व दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करती थी। उन लोगों ने ही साजिश के चलते हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा द...