लखनऊ, मई 13 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा के मुन्नाखेड़ा में सोमवार को राधा (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दुबग्गा थाने में दर्ज कराया है। दुबग्गा के छंदोइया निवासी इंद्रजीत के मुताबिक, पांच वर्ष पहले बेटी राधा की शादी मुन्नाखेड़ा में ड्राइवर अंबरलाल से की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान करते थे। रविवार सुबह बेटी मायके आई थी। रात में अंबरलाल आया और राधा को लेकर चला गया। सोमवार रात में अंबरलाल ने फोन कर बताया कि राधा की तबियत खराब हो गई है। वह बेटी के घर पहुंचे तो वह फर्श पर मृत पड़ी थी। पूछने पर अंबरलाल ने बताया कि राधा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा गया है। पिता इंद्रजीत का आरोप है कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.