औरैया, फरवरी 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांफर में शनिवार तड़के एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। सुबह नींद खुलने पर पांच साल की बेटी ने मां को फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सांफर निवासी 30 वर्षीय सोनी पत्नी मोहित शंखवार का चार माह का पुत्र रात करीब तीन बजे रोने लगा। ठंड लगने की आशंका पर सास मधु ने बहू के साथ करीब एक घंटे तक हीटर से बच्चे को गर्म किया। इसके बाद सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच सोनी अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद पांच वर्षीय बेटी सानबी की नींद खुली तो उसने मां को पंखे के कुंडे से दुपट्टे क...