बदायूं, सितम्बर 10 -- विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं विवाहिता की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकर मौत होना पाया गया। सिविल लाइंस कोतवाली के गांव नगला शर्की का मामला है। यहां के रहने वाले पंकज की पत्नी रजनी की सोमवार रात मौत हो गई। रजनी की मौत की जानकारी मिलने पर उझानी कोतवली के जिरौलिया कुर्मियान में उनके मायके वालों को सूचना मिली। आरोप है कि पति पंकज, ससुर रक्षपाल, सास राजेश्वरी व देवर अनूप ने सोमवार की रात दहेज में अतिरिक्त रुपए न लाने पर रजनी को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता विजेंद्र की तहरीर पर पति पंकज, ससुर रक्षपाल, सास राजेश्वरी व देवर अनूप पर मुकदमा दर्ज कर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.