मधुबनी, मई 29 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। आरएस थाना क्षेत्र के बेहट गांव नगर परिषद वार्ड 25 में 30 वर्षीय विवाहित महिला की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका की मौत फांसी लगने से बताई गई है। मौत की सूचना पर जब नैहर पक्ष पहुंचे तो विवाहिता की लाश पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके गर्दन में रस्सी का काला निशान बना हुआ था। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मृतका के जेठ,जेठानी,देवर और देवरानी घर से फरार थे। मृतका मुन्नीलाल यादव की पुतोहु व जितेंद्र यादव की पत्नी थी। वह लखनौर थाना क्षेत्र के साहनी टोल लौफा निवासी फूलदेव यादव की पुत्री थी। वर्ष 2011 में उसकी शादी हुई थी। दो पुत्र और एक पुत्री है। पति बाहर रहकर काम करता है। मृतका अपने सास ससुर के साथ रहती थी। मृतक के नैहर पक्ष और सास ससुर का आरोप था कि मृतका के जेठ, जेठानी, देवर,देवरानी और चचेरे सस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.