बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। फंदा लगने से विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर संतान न होने के कारण पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग पाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव का है। यहां के रहने वाले सोनू पुत्र सुरेश पाल की पत्नी सुनीता 24 वर्ष की फंदा लगाने से मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर संतान न होने के कारण मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मायके पक्ष के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया...