अमरोहा, जनवरी 5 -- हसनपुर, संवाददाता। दहेज में बोलेरो व दस लाख रुपया की मांग कर रहे ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों से भी मारपीट की गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी राम सिंह का कहना है कि उसने अपनी पुत्री ममता की शादी 4 वर्ष पहले जीवन पुत्र रामवीर निवासी ग्राम मजरा थाना आदमपुर के साथ की थी। शादी में सोनालिका ट्रैक्टर, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व घरेलू सामान सहित लगभग 18 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद ममता को बेटी पैदा हुई। इसके बाद ससुराल वाले बोलेरो और 10 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। दहेज से असमर्थता जताने पर ममता को प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि 17 अक्तूबर को ससुराल के लोग ममता से मारपीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.