बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- थरथरी थाना क्षेत्र के मेहत्रावां गांव की घटना थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मेहत्रावां गांव में विवाहिता की जली हुई लाश मिली है। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं। मृतका मणिकांत कुमार उर्फ पिंटू की 20 वर्षीया पुत्री स्तुति कुमारी है। मायके के लोगों ने दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि पिछले साल मई महीने में शादी हुई थी। वह तीन महीने की गर्भवती भी थी। पिता दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि लड़की करंट की चपेट में आ गयी है। बार-बार कहने के बाद भी वीडियो कॉल से उसे नहीं दिखाया। ससुराल पहुंचे तो जली हुई लाश पड़ी थी। घर के लोग फरार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद का अवैध संबंध था और दहेज के रूप में सोने की अंग...