दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा,। मब्बी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती वार्ड चार में गत मंगलवार की देर रात विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान शिव कुमार साह की पत्नी फूलो देवी (40) के रूप में की गई। बताया जाता है कि सनकी ने पत्नी के साथ पहले मारपीट करते हुए उसके दोनों हाथ तोड़ दिये, फिर चाकू से गला रेतकर उसको मौत की नींद सुला दी। बुधवार की सुबह मामले की जानकारी मिलने पर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद से उसका पति घर से फरार है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है। मृतका के ससुर भी अपने बेटे पर ही बहू की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.