मऊ, दिसम्बर 15 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बुजुर्ग के मठिया मोहल्ले में विगत माह 29 नवंबर की सुबह एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। विवाहिता की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने और उसकी पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमे में वांछित चल रहे ससुर राममिलन राजभर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.