एटा, मई 23 -- विवाहिता की मायके में आत्महत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मृतका के पिता ने दामाद सहित सात ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाए है कि दहेज उत्पीड़न के कारण परेशान करते थे जिसके चलते बेटी ने आत्महत्या की है। कोतवाली अलीगंज के गांव जहांगीपुर निवासी मुन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी मीना की शादी तीन फरवरी को प्रदीप उर्फ संदीप निवासी दलीपपुर थाना औंछा मैनपुरी के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बेटी से दहेज में 5 लाख रूपये, सोने की लर, अंगूठी की मांग करते थे, जिसे लेकर कहासुनी होती रहती थी। मई में मायकेवालें बेटी को घर ले आए थे। 19 मई को बेटी मीना ने बताया कि पति प्रदीप उर्फ संदीप, उसके घरवालें दहेज के लिए प्रताड़ित करते है, जिस कारण बेटी गुमसुम सी रहती थी। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.