मऊ, दिसम्बर 7 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ी बुजुर्ग के मठिया मोहल्ले में विगत माह 29 नवंबर की सुबह एक विवाहिता आरती राजभर ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। विवाहिता की मां द्रोपदी देवी ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने और उसकी पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमे में वांछित चल रही मृतका की सास राधिका देवी और पति मनोज राजभर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...