लखनऊ, मई 19 -- नगराम, संवाददाता। नगराम के मितौली में विवाहिता निशा (20) का शव सोमवार को फंदे से लटकता मिला। नौ माह पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हैदरगढ़ खमनखेड़ा निवासी सीताराम के मुताबिक नौ माह पहले मितौली के रहने वाले बोरिंग कारीगर संदीप से शादी की थी। संदीप का रविवार शाम को अपने भाइयों से झगड़ा हो गया। निशा के बीच बचाव करने पर संदीप ने निशा पर चापड़ से हमला कर दिया। निशा ने पिता को सूचना दी। कुछ देर बाद सीताराम बेटी निशा के घर आ गए। वह निशा और संदीप को समझा-बुझाकर लौट गए थे। सीताराम के मुताबिक सोमवार सुबह संदीप ने निशा के फांसी लगा लेने की सूचना दी। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि पिता सीताराम की तहरीर पर पति संदीप, सास सियारानी, ससुर गंगा प्रसाद, जेठ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.