सीतापुर, नवम्बर 20 -- अटरिया। अटरिया में विवाहिता अंजली (21) का शव गुरुवार को घर में फंदे से लटकिता मिला। तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। अटरिया के ससेना निवासी रामलखन के मुताबिक बेटी अंजली (21) की शादी तीन माह पहले स्टेशन रोड निवासी राजकुमार के साथ की थी। गुरुवार शाम बेटी के फांसी लगाने की सूचना महली। इंस्पेक्टर अटरिया के मुताबिक परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों के लिखित देने पर शव को बिना पोस्टमार्टम दे दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...