सीतापुर, फरवरी 6 -- तंबौर। थाना क्षेत्र के ननुही मजरा बडरिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति, देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। तंबौर इलाके के औरंगाबाद गांव निवासी बद्री भार्गव की 23 वर्षी बेटी छोटन्नी की शादी थाना क्षेत्र के ही ननुही मजरा बडरिया निवासी प्रदीप के साथ करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार सुबह ससुराल में ही छोटन्नी का शव कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व मायके वाले मौके पर पहुंचे। विवाहिता की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। उसने पति, देवर पतालू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.