नोएडा, फरवरी 2 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी टाउनशिप में रविवार रात विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा के गिझौड़ गांव की रहने वाली शिवानी की शादी एक वर्ष पहले मथुरा निवासी लोकेश से हुई थी। लोकेश एनटीपीसी में आईटी विभाग में कार्यरत है। वह परिवार के साथ एनटीपीसी टाउनशिप में रहते हैं। रविवार रात शिवानी के कमरे का दरवाजा ने खुलने पर लोकेश ने दरवाजा तोड़ दिया। शिवानी का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों पिछले एक वर्ष से आराम से रह रहे थे, मगर विवाहिता के परिजन दहेज उत्पीड़न की बात कह रहे हैं। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.