सीतापुर, जनवरी 21 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में विवाहिता का शव मायके में फंदे से लटकता मिला। मकर संक्रांति पर वह मायके आई थी। एक वर्ष पहले उसकीर शादी हुई थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महमूदाबाद के खेंदौरा निवासी काजल की शादी एक वर्ष भगवानपुर सरैया में हुई थी। काजल मकर संक्रांति पर अपने मायके आई थी और तबसे यहीं रह रही थी। बुधवार की दोपहर काजल की मां घर के किसी काम से बाहर गई थी। देर शाम वापस आई तो देखा काजल का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.