मैनपुरी, जनवरी 1 -- कोतवाली क्षेत्र के ब्योंति खुर्द में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। जिसके विरुद्ध हाईकोर्ट की निगरानी में ससुरालीजन विवाहिता को घर ले आए। लेकिन बुधवार की शाम आरोपियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम नगला महुआ निवासी रघवुीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी पुत्री रेखा की शादी 29 नवंबर 2020 को मोहित नंदन पुत्र रामपाल निवासी ब्योंती खुर्द के साथ की थी। शादी के बाद पुत्री के ससुर रामपाल, सास गुड्डी देवी उर्फ मिथलेश, ...