प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालवालों ने पुलिस और मायकेवालों को बताया कि उसने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर उसे फंदे से उतारकर पुलिस को जानकारी दी गई। मायकेवालों ने दहेज के लिए फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कंधई थानाक्षेत्र के रखहा गांव निवासी श्याम सिंह के बेटे सालिक सिंह की शादी 23 मई 2025 को फतनपुर थानाक्षेत्र के जगतपुर गांव में राम आशीष सिंह की 22 वर्षीय बेटी शांति सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद शांति गर्भवती हो गई। पति रोजगार के लिए पुणे चला गया तो वह सास-ससुर के साथ रहने लगी। ससुर श्याम सिंह के मुताबिक 20 सितंबर की रात शांति खाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.