उन्नाव, नवम्बर 26 -- न्योतनी। हसनगंज थाना क्षेत्र के छोटाखेड़ा गांव की रहने वाली विवाहिता का मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालत में फंदे पर शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनगंज थाना क्षेत्र के छोटाखेड़ा गांव के रहने वाले गनेश पुत्र स्व. जगन्नाथ ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपनी बेटी रितु की शादी 2014 में हसनगंज थाना क्षेत्र के मल्झा गांव निवासी देवी प्रसाद के बेटे चंद्र प्रकाश के साथ की थी। शादी के बाद ही दामाद चंद्र प्रकाश, ससुर देवी प्रसाद, सास कुशमा, ननद सुधा व नीलम से प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे और कहते थे कि आत्महत्या कर लो और कागज में अपना नाम लिख दो। सात साल से दहेज मे...