मऊ, नवम्बर 11 -- मऊ, संवाददाता। थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है। कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासिनी 23 वर्षीय काजल अपने पति अनिकेश के साथ मुस्तफाबाद स्थित उसके घर में रह रही थी। मंगलवार की शाम को कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.