गिरडीह, मार्च 5 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना पंचायत के प्रसनवा गांव में बुधवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे संदेहास्पद परिस्थिति में घर के अंदर एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया गया है। मृतका प्रसनवा गांव के निवासी कमरुल अंसारी की 34 वर्षीय पत्नी तेहरुन निशा थी। इस बाबत बताया गया कि कमरुल अंसारी केरल में काम करते हैं। कमरुल और तेहरुन निशा के चार बच्चे हैं। मृतका तेहरुन निशा अपने चारों बच्चों के साथ प्रसनवा गांव स्थित अपने ससुराल में रहती थी। कहा जाता है कि पारिवारिक कलह के कारण तेहरून निशा ने अहले सुबह जब घर के लोग सो रहे थे तभी उसने अपने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुबह जब घर के लोगों ने देखा तो आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर तिसरी पुलिस और बेलवाना के मुखिया को फोन द्वारा जानकारी दी गई। जिसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.