हापुड़, अक्टूबर 12 -- पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर गला दबाकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सास पर आरोप है कि उसने विवाहिता का गर्भपात करा दिया। जेठ और ससुर पर छेड़छाड़ और पति पर अप्राकृतिक शोषण का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि 23 जून 2023 को उसकी शादी हरियाणा राज्य के सोनीपत निवासी राहुल राणा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में मिले दान-दहेज से ससुरालियां खुश नहीं थे और इसी बात को लेकर आए दिन ससुरालियां विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। महिला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.