मैनपुरी, अप्रैल 3 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसकी नवजात बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी ससुरालीजन भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप कि ससुराल में उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश भी की गई। थाना क्षेत्र के ग्राम इमायदपुर निवासी रेखा पुत्री फेरू सिंह ने एसपी को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी शादी नीतेश पुत्र मोहनलाल निवासी नगला कवार थाना सकीट एटा के साथ 11 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और कमरे में बंद कर उसकी जान लेने की कोशिश की। दहेज उत्पीड़न के बीच वह एक पुत्री की मां भी बन गई। दह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.