प्रयागराज, जनवरी 3 -- दो विवाहिता ने महिला थाने में अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। करछना में मधु का पुरा बरौत निवासी प्रिया पांडेय पुत्री दीप्तेंद्र पांडेय की तहरीर के मुताबिक, उसकी शादी 2023 में हंडिया के वृंदावन गांव निवासी डॉ शिव कुमार पांडेय पुत्र प्रभुनाथ पांडेय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह सास कुसुम देवी, ससुर और देवर अतुल के साथ पति के पास मुंबई चली गई। उसका आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए उसे तरह-तरह से परेशान करते थे। तंग आकर वह अपने पिता के घर चली आई, तब से वहीं रह रही है। फाफामऊ मोरहू निवासी गुरु प्रसाद पटेल की तहरीर के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी रानी की शादी 2021 में बरी फाफामऊ निवासी हरि मोहन पटेल के बेटे रो...