गढ़वा, दिसम्बर 2 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत गोंदा गांव निवासी उपेंद्र राम की पत्नी 25 वर्षीय पुष्पा देवी कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...