बाराबंकी, फरवरी 12 -- रामनगर। थाना क्षेत्र के महंगूपुर के पास गुरुवार की रात को एक बाइक सवार की बाइक एक कांवड़ियां से छू गई। जिससे उनके बीच विवाद हो गया। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने युवक की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। रामनगर थाना के ग्राम डीह निवासी सुभाष वर्मा पुत्र वीरेंद्र वर्मा गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। महंगूपुर के पास बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर पैदल जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के बीच से गुजरते समय उनकी बाइक का हल्का स्पर्श एक कांवड़िये से हो गया। इस पर जत्थे में शामिल कुछ लोगों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा कि युवक किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकला, जबकि आक्रोशित कांवड़ियों ने उसकी बाइक तोड़फोड़ दी। घटना के दौरान कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम जै...