रांची, जनवरी 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सचिदा सिंह को ऑटो हटाने के विवाद में बदमाशों ने पीटकर जख्मी कर दिया। घटना रविवार की है। इस संबंध में प्रशाखा पदाधिकारी सचिदा सिंह ने गोरेलाल उर्फ गोरेय, चंदन, कुंदन समेत अन्य के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सचिदा सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को डब्लू सिंह अपनी बाइक से राजेंद्र भवन गए थे। सेक्टर टू गोलचक्कर के पास गोरेलाल उर्फ गौरैया अपना ऑटो बीच रास्ता में खड़ कर दिया था, जिसे डब्लू ने हटाने को कहा। इसको लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद सचिदा भी पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद सचिदा विधानसभा के पास शनि मंदिर में जाकर बैठ गए। इसी क्रम में गोरेलाल समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उनके साथ मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.