बगहा, अक्टूबर 7 -- नरकटियागंज। जामा मस्जिद कमेटी विवाद को लेकर प्रशासन ने दुकानों को सील कर दिया है। साथ ही मस्जिद के समीप सोमवार को धरना करने गए लोगो को प्रशासन ने रोकते हुए बैरंग वापस लौटा दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा दुकान खोलने से मना किया था।किन्तु कुछ लोग दुकान खोल दिए थे। इसके बाद सभी दुकानों को सील कर दिया है। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि सचिव पद का विवाद बहुत दिनों से चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...