लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निर्मलनगर में विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के सेठ घाट मंदिर निवासी राज बाजपेई ने बताया कि वह शुक्रवार को रंग लगाने मोहल्ला दुर्गापुरवा निर्मल नगर निवासी संजय के घर जा रहे थे। संजय के घर के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे। वह जब वहां से निकले तो विवाद कर रहे लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने गाली देने से मना किया। इससे भड़के दुर्गापुरवा निवासी नन्हू पुत्र प्रेम कश्यप ने चाकू निकाल लिया और उसकी गर्दन व चेहरे पर वार कर दिया। इससे चाकू उसकी दाहिनी आंख और गर्दन पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। ...