बाराबंकी, फरवरी 23 -- फतेहपुर। देवा थाना क्षेत्र के ग्राम टेरा खुर्द निवासी इंद्रजीत फतेहपुर की एक टिंबर फैक्ट्री में फिटर के रूप में काम करता है। उसने सोमवार को फतेहपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमे बताया गया कि फैक्ट्री में काम करने वाले इंद्रानगर लखनऊ निवासी अतीक ने उससे डायर का कार्य करने को कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसमे उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर इंद्रजीत लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद फैक्ट्री के बाहर हंगामा करते हुए गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेटर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.