रुद्रपुर, जनवरी 20 -- रुद्रपुर। विवाद के चलते एक श्रमिक अपने साथियों के साथ मिलकर दो श्रमिकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। ग्राम मोहम्मदपुर बहेड़ी बरेली निवासी श्रमिक सुभाष सिंह और सूरज पाल ने बताया कि वह दोनों सिडकुल की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सुभाष ने बताया कि सोमवार रात्रि ड्यूटी के दौरान उसका एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मंगलवार सुबह वहीं युवक अपने कई साथियों के साथ फैक्ट्री पहुंचा और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज पाल के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.