जौनपुर, फरवरी 25 -- थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी-वाराणसी मार्ग स्थित त्रिमूर्ति फिलिंग स्टेशन के पास मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग किए जाने का आरोप है। पुलिस पुलिस ने किसी भी तरह की फायरिंग की घटना से इनकार किया। पुलिस के अनुसार बराई (बिसुई) गांव निवासी प्रदीप यादव ने डायल 112 पर गोली चलने की सूचना दी। बताया कि वह पेट्रोल पंप के समीप बैठा था, तभी चार-पांच लोग बाइक से पहुंचे और शिकायत कर्ता से उलझ गए। पीड़ित ने बताया कि फायरिंग करने वालों से उसका पुराना विवाद था। मंगलवार सुबह ही पीड़ित ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षो को बुलाकर पंचायत भी की थी। बदमाश शाम को जब पहुंचे तो सबसे पहले इसी शिकायत को लेकर नाराजगी जताने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद दबंगों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की ...