अररिया, मार्च 20 -- जोकीहाट। महलगांव थाना क्षेत्र के भूना पंचायत वार्ड नंबर 12 में बुधवार को भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दो राउंड फायरिंग का आरोप लगाया है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग की पुष्टि पुलिस भी नहीं कर रही है। इधर सूचना मिलते ही महलगांव थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश चौधरी पुलिस अधिकारी व जवानों को भेजकर मामले की तहकीकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि व घरेलु विवाद को लेकर नईम पिता स्व हारी व मुन्ना उर्फ मुर्ताज पिता गुल्हा के बीच बुधवार को विवाद हो गया। प्रथम पक्ष के नईम ने आरोप लगाया कि मुन्ना घर से हथियार निकालकर पहली आसमानी फायरिंग की फिर दूसरी फायरिंग नईम व उनकी पत्नी पर कर दी। नईम ने घटना की जानकारी 112 पर डायल कर पुलिस को दी। महलगांव थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश चौधरी ने बताया...