जौनपुर, फरवरी 24 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कस्बा के बंजारेपुर मोहल्ले में संपत्ति के विवाद को लेकर पुत्र ने मां की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर पुत्र के विरुद्ध रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। बंजारेपुर निवासी चांदतारा देवी पत्नी रागोपाल सेठ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पुत्र प्रशांत सेठ उर्फ डब्लू ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी पुत्र ने अपनी मां को मारा-पीटा। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...