हरदोई, जनवरी 9 -- सांडी। कस्बा सांडी के मोहल्ला नवाबगंज में गुरुवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद पल्लेदार पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। Üइससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नवाबगंज निवासी अभिषेक पल्लेदार था। मृतक के भाई सुभाष के अनुसार, गुरुवार शाम अभिषेक का पत्नी पूनम से विवाद हो गया था। अभिषेक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो उसने देखा कि अभिषेक के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन आनन-फानन में एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन बेटियां हैं। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पत्नी की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.