मोतिहारी, अगस्त 25 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। मठिया बरियारपुर में पति से विवाद को लेकर पत्नी ने फंदा लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका सोनी देवी(30) धीरज पासवान की पत्नी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि दंपती किसी समारोह के लिए मृतका के मायके कोटवा जागीरहा गए थे। जहां से शनिवार को घर आए। आने के बाद समारोह में मृतका द्वारा डांस किए जाने को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। जब पति सो गए उसके बाद पत्नी ने फंदा लगा लिया। बताया जाता है कि उस दिन विवाद को लेकर घर में खाना नहीं बना था। मौत के एक घंटे पूर्व मृतका ने मायके अपनी भौजाई से मोबाइल पर बात की थी। मृतका की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों को दो लड़का और एक लड़की है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। थान...