बाराबंकी, दिसम्बर 12 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना के चकदेहपुर गांव में विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर मोटे डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चकदेहपुर गांव निवासी अंकित वर्मा ने बताया कि उनकी बहन सोनी वर्मा की शादी रामानंद निवासी ग्राम गौरा कुर्मियान थाना टिकैतनगर के साथ हुई है। उसने बताया कि बहन सोनी वर्मा दूसरे जीजा राजकुमार पुत्र रघुनंदन निवासी ग्राम सैदाबाद थाना सफदरगंज के यहां गया था। यहां से मायके जाने के लिए उसने अंकित को बुलाया था। इसी बात को लेकर सोनी का पति रामानंद से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर रामानंद ने मोटे डंडे से सोनी के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.