मथुरा, मार्च 24 -- पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित राजीव गांधी नगर में रहने वाले जितेंद्र उर्फ बंगाली पुताई का काम करता था। कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि जितेंद्र के छोटे भाई चेतन के मुताबिक जितेंद्र का एक दिन पहले पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पति से झगड़े के बाद वह बेटे को लेकर मायके चली गई। शाम को जितेंद्र के ससुर ने घर आए और दहेज में दी बाइक के अलावा अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया। इससे जितेंद्र बहुत दुखी हो गया और शनिवार रात घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फांसी लगा ली। जितेंद्र का साथी उसे साथ ले जाने के लिए आया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.