हरदोई, मार्च 8 -- पाली। विवाद के बाद पति ने पत्नी की नाक धारदार हथियार से काट ली। लहूलुहान अवस्था में महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद और एक महिला पर मुकदमा दर्ज कराया है। मंझिला थाना क्षेत्र के आंझी निवासी मुनेश ने बताया कि बेटी मोहिनी की शादी विशाल निवासी सहजनपुर के साथ चार साल पहले की थी। कुछ दिन बाद बेटी-दामाद में लड़ाई झगड़ा व मनमुटाव शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट की घटनाएं होने लगीं। गुरुवार रात नौ बजे के आसपास विशाल नशे में घर आया और मोहिनी से झगड़ने लगा। दोनों में वाद-विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्साए विशाल ने धारदार हथियार से मोहिनी पर हमला कर उसकी नाक काट दी। सूचना मिलते ही आंझी से लोग पहुंचे। मोहिनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुनेश ने बताया कि पूरे मामले में अवधेश की पत्नी की काफी...