लखीसराय, जुलाई 14 -- लखीसराय, हि.प्र.। तेतरहट थाना क्षेत्र के सावनखेरमा गांव में रविवार को मामूली विवाद में दो नाबालिक लड़की के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान सावनखैरमा गांव निवासी प्रभु यादव की 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी एवं शंकर यादव की 16 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों ही पीड़ित के सर व मुंह पर गंभीर चोट है। पीड़ित ने मारपीट का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.