नोएडा, दिसम्बर 2 -- नोएडा। मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने जिम ट्रेनर का सिर फोड़ दिया। उनको नौ टांके आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-126 थाने में दी शिकायत में गाजियाबाद निवासी हर्ष शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-131 स्थित गोल्ड जिम में बतौर ट्रेनर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक दिसंबर यानी बीते सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब सुमित त्यागी नाम का व्यक्ति उनके पास आया। उसने हर्ष को सोफे से उठने के लिए कहा। वह उठ ही रहे थे, तभी सुमित ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मोबाइल से हर्ष के सिर पर कई बार प्रहार किया। हमले में उनका सिर फूट गया। सिर में नौ टांके आए। पुलिस ने सुमित त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...