लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का गर्भ गिर गया। आरोप है कि परिवार में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इसमें महिला घायल हो गई, इससे उसके गर्भ में पल रहे सात माह के नवजात की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव बरारी निवासी संतोष की पत्नी नैन्शी सात माह के गर्भ से थी। संतोष ने बताया कि दो दिन पहले परिवार में महिलाओं की आपसी कहासुनी हुई इसके बाद रमेश सुशीला व अन्य ने मिलकर नैन्शी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि रविवार को नैन्शी के गर्भ में पल रहा सात माह के नवजात की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.