गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर शमशेर खां में एक माह पूर्व हथौड़े के हमले से घायल पचास वर्षीय शबनम बेगम की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सिर पर हथौड़े की चोट से महिला कोमा में चली गई थीं। भूमि विवाद में मारपीट और महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शाहपुर शमशेर खां निवासी साजिद खान ने बीते सात नवंबर को तहरीर देकर बताया था कि भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने पिता अहमद खान, मां शबनम बेगम और बहन सबा परवीन को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद तीनों को उपचार के लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफ...