आगरा, नवम्बर 2 -- सिकंदरा क्षेत्र में कार सवार ने बाइक सवार युवक को रौंदने का प्रयास किया। असफल होने पर आरोपितों ने एक राय होकर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। गंदी-गंदी गालियां दी। पीड़ित के गुप्तांग पर प्रहार कर चोटिल कर दिया। पीड़ित योगांत गौतम निवासी आवि सेक्टर 14 की तहरीर पर पुलिस ने शिवम कुमार, अभिषेक, बलवीर, बलवीर की पत्नी सहित कार में बैठे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना एक नवंबर की है। वह बाइक से करीब 12:30 बजे घर पर खाना खाने आए थे। गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शिवम कुमार अपनी कार से सीधे प्रार्थी की ओर कार मोड़कर लाया और रौंदने का प्रयास किया। वह बाल-बाल बचे। असफल होने पर आरोपित ने गालियां देना शुरू कर दिया। उसके साथ अभिषेक, बलवीर सिंह, बलवीर सिंह की पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.